बीजिंग में ईरानी और चीनी विदेश मंत्रियों की मुलाक़ात
Jan १४, २०२२ १६:०० Asia/Kolkata
ईरान के विदेश मंत्री ने अपने चीनी समकक्ष से बीजिंग में मुलाक़ात की है।
हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के मुताबिक़, ईरानी विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने बीजिंग में अपने चीनी समकक्ष वांग यी से मुलाक़ात की और राजनीतिक, आर्थिक और क्षेत्रीय मुद्दों पर विचार विमर्श किया।
अमीर अब्दुल्लाहियान अपने चीनी समकक्ष के निमंत्रण पर एक शिष्टमंडल के साथ बीजिंग पहुंचे हैं, जहां उन्होंने शुक्रवार को वांग यी के अलावा कई वरिष्ठ चीनी अधिकारियों से मुलाक़ात की है।
दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने अपनी इस मुलाक़ात में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर बल दिया और अमरीका के एकतरफ़ा प्रतिबंधों की तुरंत समाप्ति की मांग की। msm