ईरान ने पाकिस्तान में होने वाली आतंकवादी घटना की भर्त्सना की
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i108514-ईरान_ने_पाकिस्तान_में_होने_वाली_आतंकवादी_घटना_की_भर्त्सना_की
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता सईद ख़तीबज़ादे ने पाकिस्तान के लाहौर नगर में होने वाली आतंकवादी घटना की भर्त्सना की और बल देकर कहा कि इस प्रकार की आतंकवादी घटना ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि क्षेत्र में शांति व सुरक्षा स्थापित करने के लिए आतंकवादी गुटों से मुकाबला ज़रूरी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २१, २०२२ ०५:१९ Asia/Kolkata
  • ईरान ने पाकिस्तान में होने वाली आतंकवादी घटना की भर्त्सना की

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता सईद ख़तीबज़ादे ने पाकिस्तान के लाहौर नगर में होने वाली आतंकवादी घटना की भर्त्सना की और बल देकर कहा कि इस प्रकार की आतंकवादी घटना ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि क्षेत्र में शांति व सुरक्षा स्थापित करने के लिए आतंकवादी गुटों से मुकाबला ज़रूरी है।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने इसी प्रकार इस घटना में मारे जाने वाले व्यक्तियों के परिजनों और पाकिस्तान सरकार से सहानुभूति जताई है।

कल पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की राजधानी लाहौर की पुलिस ने एलान किया था कि इस शहर की अनारकली बाज़ार में बम का एक धमाका हुआ था जिसमें तीन व्यक्ति हताहत और कम से कम 22 लोग घायल हो गये थे। घायलों में कुछ की हालत चिंताजनक है।

अभी तक किसी भी व्यक्ति या गुट ने लाहौर में होने वाले आतंकवादी बम विस्फोट की ज़िम्मेदारी स्वीकार नहीं की है। लाहौर पुलिस की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि आरंभ में यह सेलेंडर विस्फोट लग रहा था किंतु बाद में पता चला कि बम एक बाइक में रखा गया था।

विस्फोट के परिणाम स्वरूप निकट की इमारतों के शीशे टूट गए।  इसी बीच पंजाब के मुख्यमंत्री ने घटना की जांच का निर्देश दिया है।  उन्होंने घायलों के उपचार का भी आशवासन दिया है। mm

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए