ईरान, रूस और चीन के मध्य नौसैन्य अभ्यास आरंभ
(last modified Fri, 21 Jan 2022 07:02:33 GMT )
Jan २१, २०२२ १२:३२ Asia/Kolkata
  • ईरान, रूस और चीन के मध्य नौसैन्य अभ्यास आरंभ

ईरान, रूस और चीन ने मिलकर हिन्द महासागर के उत्तर में सैन्य अभ्यास आरंभ कर दिया है।

इस संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास के प्रवक्ता एडमिरल मुस्तफा ताजुद्दीन ने कहा कि इस युद्धाभ्यास में कई चीज़ों का अभ्यास किया जायेगा जैसे आग लगे जहाज़ को कैसे बचाया जाये और अपहरित जहाज़ को कैसे आज़ाद कराया जाये।

एडमिरल ताजुद्दीन ने कहा कि इस युद्धाभ्यास का नारा" एक दूसरे के साथ शांति व सुरक्षा" है और यह इस बात का स्पष्ट चरितार्थ व उदाहरण है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान क्षेत्र और विश्व में न तो अलग थलग था और न होगा।

उन्होंने कहा कि इस युद्धाभ्यास का संदेश ईरान, रूस और चीन के सैन्य संबंधों का एक ध्यानयोग्य व अर्थपूर्ण सतह तक पहुंचना है और यह इस बात का सूचक है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान समुद्र में शक्ति की उस सतह पर पहुंच चुका है कि वह बड़ी शक्तियों के साथ सैन्य अभ्यास कर सकता है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए