अमरीका को व्यवहारिक परिवर्तन का प्रदर्शन करना चाहिएः ख़तीबज़ादे
ख़तीबज़ादे ने कहा है कि यूरोपियों को अमरीकियों की भांति वचनों को पूरा न करने जैसे काम से बचना चाहिए।
ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि तेहरान, अमरीका की ओर से व्यवहारिक परिवर्तन की प्रतीक्षा कर रहा है।
सईद ख़तीबज़ादे ने अपने साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि मंगलवार से वियना में आठवे चरण की वार्ता आरंभ हो रही है। उन्होंने कहा कि ईरान चाहता है कि प्रतिबंधों को हटाने के लिए शिष्टमण्डल, स्पष्ट कार्यक्रम के साथ अपने वचनों को पूरा करें।
उन्होंने अमरीकी अधिकारियों की इस बात का उल्लेख किया कि अमरीका की बाद वाली सरकारों के परमाणु समझौते के प्रति कटिबद्ध होने को सुनिश्चित नहीं बनाया जा सकता। ईरान के प्रवक्ता का कहना था कि ईरान, गुट चार धन एक और यूरोपीय संघ के प्रतिनिधि सबका यही कहना है कि अरमीकी सरकार को भविष्य के बारे में निश्चित रूप में गारेंटी देनी चाहिए।
ख़तीबज़ादे ने ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री के इस बयान का उल्लेख करते हुए कि हम वियेना वार्ता पर निकट से नज़र रखे हुए हैं कहा कि क्षेत्र में हमारे दोस्त इस अवैध शासन के षडयंत्रों से बहुत सचेत हैं।
उन्होंने आईआरजीसी के कमांडर इस्माईल क़ाआनी की अरबील यात्रा के बारे में कहा कि ईरान की मूल नीति, इराक़ के भीतर राष्ट्रीय एकता के लिए प्रयास करना रही है। ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने क्षेत्र में अमरीका, सऊदी अरब और ज़ायोनी शासन के सैन्य अभ्यास के संदर्भ में कहा कि क्षेत्र में विदेशियों की उपस्थति, दशकों से अशांति और युद्ध का कारण बनी हुई है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए