कोरोना से ईरान में 104 की मौत
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i109184-कोरोना_से_ईरान_में_104_की_मौत
ईरान में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के कारण 104 लोगों की मृत्यु हो गई।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०७, २०२२ १६:१४ Asia/Kolkata
  • कोरोना से ईरान में 104 की मौत

ईरान में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के कारण 104 लोगों की मृत्यु हो गई।

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को घोषणा की है कि देश में एक दिन में 104 लोग कोरोना से चल बसे।

इस प्रकार से ईरान में कोरोना से अबतक मरने वालों की संख्या 1 लाख 32 हज़ार 943 हो चुकी है।  स्वास्थ्य मंत्रालय के हिसाब से पिछले 24 घंटों के दौरान 39 हज़ार 819 लोग कोरोना से संक्रमित हुए।

ईरान में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 66 लाख 19 हज़ार 85 हो चुकी है जिनमें से 61 लाख 71 हज़ार 578 लोग इस महामारी से मुक्ति पा चुके हैं।  इसी बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना की 4 लाख 40 हज़ार 974 डोज़, लोगों को दी गई है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए