ईरान की ऊंची उड़ान, आधुनिक ड्रोन का अनावरण, दुश्मनों के छूटे पसीने...वीडियो
ईरान के रक्षामंत्रालय ने अपने कई अन्य आधुनिक ड्रोन विमानों का अनावरण किया है।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को रक्षामंत्री मुहम्मद रज़ा आश्तियानी ने ड्रोन के क्षेत्र में ताज़ा उत्पादों की एक प्रदर्शनी का निरिक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि निसंदेह ईरान के ड्रोन उद्योग की देश की रक्षा शक्ति और क्षमता में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है।
उन्होंने कहा कि रक्षामंत्रालय में राष्ट्रीय ड्रोन योजना पर पिछले चार दश्कों से काम हो रहा है जो अब इस्लामी क्रांति की सफलता की 43वीं वर्षगांठ के अवसर पर अपने चरम पर पहुंच चुका है। ईरान के रक्षामंत्री ने कहा कि सीमा पार देश की रक्षा क्षमताओं में स्वेदश निर्मित ड्रोन विमानों की महत्वपूर्ण और मुख्य भूमिका है और उनके निर्माण में ईरान ने विशेष प्रगति की है किन्तु अभी इस मैदान में चोटी तक पहुंचने के लिए बहुत कुछ करना बाक़ी है जिसके लिए हमें निरंतर मज़बूत संकल्प और सही योजना के साथ संघर्ष को जारी रखना होगा।
ब्रिगेडियर जनरल आश्तियानी ने कहा कि सैन्य क्षेत्र में विभिन्न क्षेत्रों में आज ड्रोन विमानों की भूमिका की अनदेखी नहीं की जा सकती और यह ज़मीनी, हवाई और समुद्री मैदानों में मुख्य भूमिका अदा कर रहे हैं।
उनका कहना था कि ड्रोन की विकसित पीढ़ी की पैदावार वास्तव में ईरान के फ़ौलादी संकल्प और इरादे की निशानी और "हम कर सकते हैं" के नारे का प्रतिबिंबन है। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए