मीडिया प्रोपैगंडे के ज़रिए वियना वार्ता को प्रभावित न किया जाए, तेहरान
ईरान ने 2015 परमाणु समझौते में शामिल देशों से आहवान किया है कि इस्लामी गणतंत्र की रेड लाइन को समझें और वियना में परमाणु वार्ता को प्रभावित करने के लिए मीडिया का इस्तेमाल करने से परहेज़ करें।
ईरानी विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने म्यूनिख़ में जर्मन विदेश मंत्री अन्नालेना बायरबॉक के साथ मुलाक़ात में यह टिप्पणी की।
उन्होंने कहा कि वियना वार्ता के पहले दिन से ही ईरान को एक अच्छे समझौते तक पहुंचने की उम्मीद थी।
अमीर अब्दुल्लाहियान का कहना था कि परमाणु समझौते में शामिल देशों से अपील है कि वे तेहरान की रेड लाइन का ध्यान रखें और वर्षों तक निष्क्रिय रहने के बाद, ईरान के अधिकारों को सुरक्षित रखने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।
ईरानी विदेश मंत्री वियना वार्ता के नतीजे को लेकर किए जा रहे दावों को ख़ारिज कर दिया और ज़ोर देकर कहा कि तेहरान समझौते की गुणवत्ता और समय दोनों पर ध्यान दे रहा है। अगर ईरान की जायज़ मांगों को मान लिया जाता है, तो वियना में समझौता हो सकता है।
मीडिया प्रोपैगंडे के ज़रिए वियना वार्ता के अंतिम दिनों में ग़लत अनुमान लगाने के प्रति उन्होंने वार्ता में शामिल दूसरे पक्षों को सचेत किया। msm