सामूहिक फांसियों पर ईरान ने की सऊदी अरब की कड़ी आलोचना
ईरान ने सऊदी अरब में एक साथ 80 से ज़्यादा लोगों को मौत की सज़ा दिए जाने की कड़ी निंदा करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय क़ानूनों का उल्लंघन और अमानवीय कृत्य बताया है।
रविवार को ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सईद ख़तीबज़ादे ने कहाः फांस और बेलगाम हिंसा शासकों द्वारा उत्पन्न किए जाने वाले संकटों का समाधान नहीं है और सऊदी शासन राजनीतिक और न्यायिक रोष पर पर्दा डालने के लिए इस तरह की हिंसा का सहारा नहीं ले सकता है।
शनिवार को सऊदी अरब में 81 लोगों को फांसी दे दी गई, जिनके में से अकसर का अपराध आले सऊद शासन की नीतियों की आलोचना या सरकार विरोधी प्रदर्शनों में भाग लेना था।
जिन लोगों को फांसी दी गई है, उनमें से 41 का संबंध शिया समुदाय से था। इसमें एक सीरियाई और 7 यमनी नागरिक भी शामिल थे।
ख़तीबज़ादे ने सऊदी शासन द्वारा अपनी जनता के दमन की निंदा करते हुए कहाः यह अमानवीय कृत्य, बुनियादी मानवाधिकारों और अंतरराष्ट्रीय क़ानूनों का खुला उल्लंघन है।
ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने मानवाधिकारों को लेकर दोहरा रवैया अपनाने पर पश्चिमी देशों की भी कड़ी आलोचना की। msm
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए