इस्राईल के जासूसी ठिकानों पर ईरान के मिसाइल हमले से अमरीका आहत
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i110426-इस्राईल_के_जासूसी_ठिकानों_पर_ईरान_के_मिसाइल_हमले_से_अमरीका_आहत
अमरीका ने इराक़ी कुर्दिस्तान के अर्बिल में इस्राईल के जासूसी केन्द्र पर ईरान के जवाबी मिसाइल हमले की निंदा की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १४, २०२२ ०९:२१ Asia/Kolkata
  • इस्राईल के जासूसी ठिकानों पर ईरान के मिसाइल हमले से अमरीका आहत

अमरीका ने इराक़ी कुर्दिस्तान के अर्बिल में इस्राईल के जासूसी केन्द्र पर ईरान के जवाबी मिसाइल हमले की निंदा की है।

व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने रविवार को इस्राईली ठिकानों पर ईरान की इस्लामी क्रांति फ़ोर्स आईआरजीसी के मिसाइल हमले की निंदा करते हुए कहा कि इस हमले के लक्ष्यों के बारे में अभी जानकारी जुटाई जा रही है।

ग़ौरतलब है कि रविवार को आईआरजीसी ने एक बयान जारी करके कहा था कि यह हमला, पिछले सोमवार को दमिश्क़ पर किए गए इस्राईल के हवाई हमले के जवाब में किया गया है, जिसमें आईआरजीसी के दो अधिकारी शहीद हो गए थे।

बयान में कहा गया है कि ज़ायोनी शासन के हालिया अपराधों के जवाब में आईआरजीसी ने सटीक मारक क्षमता वाले मिसाइलों से ज़ायोनी शासन के शैतानी और जासूसी केन्द्रों को निशाना बनाया गया है।

इस हमले के बाद, पश्चिम एशिया के कई देशों में युद्ध छेड़ने और बड़े पैमाने पर तबाही मचाने वाले अमरीका और उसके यरोपीय सहयोगियों ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है।

जर्मन विदेश मंत्रालय ने इस पर चिंता जताते हुए इराक़ की संप्रभुता के सम्मान और दाइश के ख़िलाफ़ लड़ाई जारी रखने पर बल दिया है।

वहीं फ़्रांस का कहना है कि अर्बिल में मिसाइल हमले से परमाणु समझौते की बहाली के प्रयासों को झटका लग सकता है। msm

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए