यूक्रेन संकट पर ईरान का दृष्टिकोण, क्या चाहता है तेहरान?
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i110462-यूक्रेन_संकट_पर_ईरान_का_दृष्टिकोण_क्या_चाहता_है_तेहरान
ईरान के विदेशमंत्री ने यूक्रेन के अपने समकक्ष से वार्ता में एक बार फिर यूक्रेन संकट को राजनैतिक तरीक़े से हल किए जाने पर बल दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १५, २०२२ ०९:५३ Asia/Kolkata
  • यूक्रेन संकट पर ईरान का दृष्टिकोण, क्या चाहता है तेहरान?

ईरान के विदेशमंत्री ने यूक्रेन के अपने समकक्ष से वार्ता में एक बार फिर यूक्रेन संकट को राजनैतिक तरीक़े से हल किए जाने पर बल दिया।

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने अपने यूक्रेनी समकक्ष दिमेत्री कोलबा से सोमवार को टेलीफ़ोनी वार्ता की जिसमें यूक्रेन संकट के राजनैतिक हल पर अपनी तत्परता ज़ाहिर की।

इस टेलीफ़ोनी वार्ता में कूटनयिक केन्द्रों, मानवीय सहयता भेजने के अतिरिक्त आपसी रुचि के विषयों पर भी विचार विमर्श हुआ।

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री ने इस टेलीफ़ोनी वार्ता में युद्ध का विरोध करने पर आधारित ईरान के दृष्टिकोण को दोहराते हुए राजनैतिक और कूटनयिक रास्ते से संकट के हल पर ध्यान देने पर बल दिया और तुर्की में रूस-यूक्रेन के विदेशमंत्रियों की हालिया मुलाक़ात को अहम बताया।

विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने राजनैतिक तरीक़े जारी रहने और उसे मज़बूत करने पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि ईरान, यूक्रेन संकट के हल के लिए हर राजनैतिक प्रयास का समर्थन करता है और हम बिना किसी अंतर के युद्ध के विरोधी हैं, चाहे वह यूक्रेन में हो या फिर अफ़ग़ानिस्तान व यमन इत्यादि में।

उन्होंने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान, यूक्रेन-पोलैंड की सीमा पर रेड क्रिसेंट सोसायटी के डाक्टर्स की एक टीम भेजने के लिए समन्वय कर रहा है ताकि शरणार्थियों की कुछ मदद हो सके।

इस टेलीफ़ोनी वार्ता में यूक्रेन के विदेशमंत्री दिमेत्री कोलबा ने युद्ध के विरोध पर आधारित ईरान के दृष्टिकोण और यूक्रेन-पोलैंड सीमा पर ईरान की ओर से मानवीय ममदद भेजे जाने पर शुक्रिया अदा किया और बल दिया कि यूक्रेन सरकार, ईरान के सभी कूटनयिक और ग़ैर कूटनयिक केन्द्रों की रक्षा की पूरी कोशिश करेगी। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए