रूस के साथ संबंधों में विस्तार ईरान के लिए महत्वपूर्ण हैः विदेशमंत्री
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i110476-रूस_के_साथ_संबंधों_में_विस्तार_ईरान_के_लिए_महत्वपूर्ण_हैः_विदेशमंत्री
विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय परिवर्तनों से हटकर रूस के साथ संबंधों में विस्तार ईरान के लिए महत्वपूर्ण है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Mar १५, २०२२ १८:०१ Asia/Kolkata
  • रूस के साथ संबंधों में विस्तार ईरान के लिए महत्वपूर्ण हैः विदेशमंत्री

विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय परिवर्तनों से हटकर रूस के साथ संबंधों में विस्तार ईरान के लिए महत्वपूर्ण है।

विदेशमंत्री एक प्रतिनिधिमंडल के साथ अपने रूसी समकक्ष से मुलाकात के उद्देश्य से मॉस्को पहुंचे हैं। उन्होंने मॉस्को में अपने रूसी समकक्ष से भेंटवार्ता की। विदेशमंत्री ने मॉस्को में अपनी उपस्थिति पर प्रसन्नता जताई और कहा कि वियना वार्ता में रूस परमाणु वार्ता में समझौते तक पहुंचने के लिए जो प्रयास कर रहा है उसका हम आभार व्यक्त करते हैं।

विदेशमंत्री ने इसी प्रकार कहा कि आज यूक्रेन, अफगानिस्तान, यमन, सीरिया, फिलिस्तीन और अंतरराष्ट्रीय मामलों के बारे में विचार- विमर्श के लिए अच्छा अवसर है। विदेशमंत्री ने कहा कि वियना वार्ता अपने अंतिम चरण में है और ईरान और रूस के मध्य व्यापार रिकार्ड स्तर तक पहुंच गया है और पिछले साल इसमें 80 प्रतिशत वृद्धि हुई थी।

इसी प्रकार इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री ने मॉस्को पहुंचने के आरंभ पर ही कहा था कि हम युद्ध की भर्त्सना करते हैं चाहे वह यूक्रेन में हो या अफगानिस्तान और यमन या विश्व के किसी दूसरे क्षेत्र में और ईरान राजनीतिक मार्ग से यूक्रेन संकट का समाधान चाहता है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए