चीन के यात्री विमान की दुर्घटना पर ईरान ने शोक जताया
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i110706-चीन_के_यात्री_विमान_की_दुर्घटना_पर_ईरान_ने_शोक_जताया
चीन के बोइंग-373 यात्री विमान की दुर्घटना पर ईरान ने खेद व्यक्त किया है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Mar २२, २०२२ ०९:०८ Asia/Kolkata
  • चीन के यात्री विमान की दुर्घटना पर ईरान ने शोक जताया

चीन के बोइंग-373 यात्री विमान की दुर्घटना पर ईरान ने खेद व्यक्त किया है।

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने चीन के गुआंगशी प्रांत में होने वाली विमान दुर्घटना पर शोक जताते हुए चीन की सरकार और वहां की जनता के साथ सहानुभूति प्रकट की है।

ख़तीबज़ादे ने इस बारे में सोमवार की रात संवेदना प्रकट करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति सहानुभूति जताई।

उल्लेखनीय है कि सोमवार 21 मार्च को चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस का एक यात्री विमान वूझो नगर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।  इस विमान पर चालक दल के सदस्यों सहित 132 लोग सवार थे।  उड़ान भरने के कुछ समय के बाद यह विमान निकट की पहाड़ियों में गिर गया जिसके बाद वहां पर आग लग गई।

चीन के इस यात्री विमान ने सोमवार को स्थानीय समय के अनुसार 1 बजकर 10 मिनट पर कुनमिंग से उड़ान भरी थी।  निर्धारित समय के अनुसार इसे 2 बजकर 52 मिनट पर गुआनझो पहुंचना था किंतु यह रास्ते में ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए