ईरान को एस-300 बेचना परमाणु समझौते का उल्लंघन नहींः अमरीका
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i11071-ईरान_को_एस_300_बेचना_परमाणु_समझौते_का_उल्लंघन_नहींः_अमरीका
अमरीका ने कहा है कि रूस द्वारा ईरान को एस-300 प्रक्षेपास्त्रिक ढाल बेचना परमाणु समझौते का उल्लंघन नहीं है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ११, २०१६ १४:४६ Asia/Kolkata
  • ईरान को एस-300 बेचना परमाणु समझौते का उल्लंघन नहींः अमरीका

अमरीका ने कहा है कि रूस द्वारा ईरान को एस-300 प्रक्षेपास्त्रिक ढाल बेचना परमाणु समझौते का उल्लंघन नहीं है।

अमरीकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता एलिज़ाबेथ ट्रूडो ने कहा कि ईरान को एस-300 बेचना संयुक्त समग्र कार्य योजना (जेसीपीओए) या संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव क्रमांक 2231 का उल्लंघन नहीं है। उन्होंने कहा कि यद्यपि वाॅशिंग्टन ने ईरान को एस-300 बेचे जाने का विरोध किया था लेकिन यह जेसीपीओए का उल्लंघन नहीं है।

अमरीकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा कि विदेश मंत्री जाॅन केरी और उनके रूसी समकक्ष सेर्गेई लावरोफ़ के बीच होने वाली बात चीत में इस मामले पर विचार किया गया है। ज्ञात रहे कि ईरान ने हमेशा इस बात की घोषणा की है कि वह मीज़ाइल क्षमता में वृद्धि सहित अपने रक्षा मामलों में किसी भी सीमा को स्वीकार नहीं करता। (HN)