समझौते के बहुत निकट पहुंच गए हैंः अब्दुल्लाहियान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i110710-समझौते_के_बहुत_निकट_पहुंच_गए_हैंः_अब्दुल्लाहियान
विदेशमंत्री अमीर अब्दुल्लाहियान ने बताया है कि हम समझौते के बहुत निकट पहुंच चुके हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २२, २०२२ ०६:३८ Asia/Kolkata
  • समझौते के बहुत निकट पहुंच गए हैंः अब्दुल्लाहियान

विदेशमंत्री अमीर अब्दुल्लाहियान ने बताया है कि हम समझौते के बहुत निकट पहुंच चुके हैं।

अमीर अब्दुल्लाहियान ने इराक़ के अपने समकक्ष फ़ोआद हुसैन से टेलिफोन पर बात की।

इस टेलिफोनी वार्ता में ईरान के विदेशमंत्री ने कहा कि हम समझौते के बहुत निकट हैं लेकिन इसमे अमरीका को अपनी सदभावना दिखानी होगी।  विदेशमंत्री अब्दुल्लाहियान ने अपने इराक़ी समकक्ष के साथ वार्ता में नौरोज़ की बधाई देते हुए कई मुद्दों पर चर्चा की।

प्रतिबंधों को समाप्त करने के बारे में चल रही बातचीत के संबन्ध में उन्होंने कहा कि अब कुछ महत्वपूर्ण मुद्दे बाक़ी बचे हैं। अब सामने वाले पक्ष को अपनी सदभावना दिखानी होगी।   याद रहे कि ईरान पर लगे प्रतिबंधों को हटाने के उद्देश्य से वियना में आठवें चरण की वार्ता हुई थी।

इसमें ईरान की वर्ताकार टीम ने प्रगति की है।  इस वार्ता में पश्चिमी पक्ष विशेषकर अमरीका की ओर से पूरी गंभीरता का परिचय नहीं दिया जा रहा है।  अमीर अब्दुल्लाहियान ने बताया कि यूरोपीय संघ के संयोजक के माध्यम से ईरान ने अपनी बातों को पहुंचा दिया है।