अब्दुल्लाहियान ने की मीक़ाती से मुलाक़ात
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i110826-अब्दुल्लाहियान_ने_की_मीक़ाती_से_मुलाक़ात
ईरान के विदेशमंत्री ने लेबनान के प्रधाानमंत्री से भेंटवार्ता की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २५, २०२२ ०९:५९ Asia/Kolkata
  • अब्दुल्लाहियान ने की मीक़ाती से मुलाक़ात

ईरान के विदेशमंत्री ने लेबनान के प्रधाानमंत्री से भेंटवार्ता की है।

अमीर अब्दुल्लाहियान ने बेरूत में लेबनान के प्रधानमंत्री नजीब मीक़ाती से मुलाक़ात की।  सीरिया की यात्रा करने के बाद ईरान के विदेशमंत्री गुरूवार की रात लेबनान पहुंचे थे

लेबनान के प्रधानमंत्री के अतरिक्त अब्दुल्लाहियान ने वहां के संसद सभापति और कुछ अन्य नेताओं के साथ विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।  बेरूत में एक संवाददाता सम्मेलन में ईरान के विदेशमंत्री ने कहा कि ईरान और बेरूत के संबन्ध मैत्रीपूर्ण हैं।  उन्होंने कहा कि मेरी पिछली बेरूत यात्रा के बाद से अबतक क्षेत्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर बहुत से परिवर्तन हो चुके हैं।  एसे में ज़रूरी है कि उनपर अपने समकक्ष के साथ मैं विचार विमर्श करूं।

विदेशमंत्री बनने के बाद अमीर अब्दुल्लाहियान का यह दूसरा लेबनान का सफर है।  इससे पहले वे 6 अक्तूबर 2021 को लेबनान गए थे।  लेबनान की अपनी हालिया यात्रा से पहले ईरान के विदेशमंत्री ने सीरिया की यात्रा की थी जिसमें उन्होंने सीरिया के राष्ट्रपति सहित वहां के कई नेताओं से अलग-अलग भेंटवार्ताएं की थीं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए