ईरानी विदेश मंत्री की हिज़्बुल्लाह के महासचिव नसरुल्लाह के अहम मुलाक़ात
हिज़्बुल्लाह के महासचिव ने शुक्रवार को इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्री और उनके साथ लेबनान दौरे पर गए प्रतिनिधिमंडल से मुलाक़ात की।
प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान एक उच्च स्तीरय प्रतिनिधिमंडल के साथ गुरुवार देर रात लेबनान के दौरे पर पहुंचे हैं। शुक्रवार को लेबनान में हिज़्बुल्लाह के महासचिव सैयद हसन नसरल्लाह और ईरान के विदेश मंत्री अमीर अब्दुल्लाहियन और बेरूत में ईरान के राजदूत मोहम्मद जलाल फ़िरोज़निया के बीच भेंटवार्ता हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। उससे पहले हिज़्बुल्लाह के महासचिव द्वारा ईरानी विदेश मंत्री और उनके साथ लेबनान दौरे पर पहुंचे प्रतिनिधिमंडल का भव्य स्वागत किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सैयद हसन नसरल्लाह और अमीर अब्दुल्लाहियन ने वर्तमान स्थिति और लेबनान और क्षेत्र में नवीनतम राजनीतिक गतिवधियों पर चर्चा की। इससे पहले ईरानी विदेश मंत्री अब्दुल्लाहियान ने लेबनान के प्रधानमंत्री नजीब मीक़ाती से मुलाक़ात की।
उल्लेखनीय है कि विदेशमंत्री बनने के बाद हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान का यह दूसरी लेबनान की यात्रा है। इससे पहले वे 6 अक्तूबर 2021 को लेबनान गए थे। लेबनान की अपनी हालिया यात्रा से पहले ईरान के विदेशमंत्री ने सीरिया की यात्रा की थी जिसमें उन्होंने सीरिया के राष्ट्रपति सहित वहां के कई नेताओं से अलग-अलग भेंटवार्ताएं की थीं। (RZ)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए