तालेबान सरकार के विदेश मंत्री की ईरानी वदेश मंत्री से मुलाक़ात
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i111080-तालेबान_सरकार_के_विदेश_मंत्री_की_ईरानी_वदेश_मंत्री_से_मुलाक़ात
तालेबान की अंतरिम सरकार के विदेश मंत्री ने चीन में आयोजित अफ़ग़ानिस्तान के पड़ोसी देशों की बैठक के इतर ईरान के विदेश मंत्री से भेंटवार्ता की है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Mar ३१, २०२२ १७:०३ Asia/Kolkata
  • तालेबान सरकार के विदेश मंत्री की ईरानी वदेश मंत्री से मुलाक़ात

तालेबान की अंतरिम सरकार के विदेश मंत्री ने चीन में आयोजित अफ़ग़ानिस्तान के पड़ोसी देशों की बैठक के इतर ईरान के विदेश मंत्री से भेंटवार्ता की है।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, अफ़ग़ानिस्तान के पड़ोसी देशों की तीसरी बैठक से चीन के टुंक्सी शहर में हो रही है जिसमें ईरान, पाकिस्तान, चीन, तुर्कमनिस्तान, उज़बेकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और क़तर के विदेशमंत्री भाग ले रहे हैं। समाचार एजेंसी फ़ार्स के अनुसार तालेबान की अंतरिम सरकार के विदेश मंत्री अमीर ख़ान मुत्तक़ी ने गुरुवार को इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान से मुलाक़ात की और विभिन्न मुद्दों पर चर्ची की।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले ईरानी विदेश मंत्री अमीर अब्दुल्लाहियान ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़, उज़्बेकिस्तान के उप प्रधानमंत्री उमर रज़्ज़ाक़ोफ़, क़तर के विदेश मंत्री मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान आले सानी, पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद क़ुरैशी, तुर्कमनिस्तान और इंडोनेशिया के विदेशमंत्रियों से अफ़ग़ानिस्तान के पड़ोसी देशों की बैठक के इतर मुलाक़ात की और क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की। (RZ)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए