आज से 43 साल पहले ईरानी जनता ने रचा था इतिहास??
इस्लामी गणतंत्र ईरान में शुक्रवार 12 फ़रवरदीन बराबर पहली अप्रैल को इस्लामी गणतंत्र दिवस मनाया गया।
43 साल पहले 30 और 31 मार्च 1979 को ईरान में जनमत संग्रह कराया गया था जिसमें 98 दशमलव 2 प्रतिशत जनता ने देश में इस्लामी लोकतांत्रिक व्यवस्था स्थापित किए जाने के पक्ष में मतदान किया था।
स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी के नेतृत्व में ईरान में इस्लमी क्रान्ति आई जिसने इस देश की तक़दीर बदल दी। क्रान्ति के बाद ईरान में इस्लामी लोकतांत्रिक शासन स्थापित हुआ और देश राजशाही व्यवस्था से मुक्ति पाकर जनतांत्रिक व्यवस्था में चला गया जिसके बाद ईरान ने पूरी स्वाधीनता और स्वतंत्रता के साथ व्यापक रूप से प्रगति की है।
स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी रहमतुल्लाह अलैह के नेतृत्व में इस्लामी क्रांति की शानदार सफलता के बाद सन् 1979 को इस्लामी गणतंत्र के लिए जनमत संग्रह का आयोजन पूरे ईरान में किया गया था।
इस जनमत संग्रह के परिणामों के आधार पर, जिसकी घोषणा 12 फ़रवरदीन सन् 1358 हिजरी शम्सी, बराबर 1 अप्रैल 1979 को की गई थी।
जनमत संग्रह में मतदान करने के योग्य लोगों में से 98 प्रतिशत से अधिक जनता ने इस्लामी गणतंत्र ईरान की स्थापना के पक्ष में अपनी राय दी थी। यही वजह है कि फरवरदीन की 12 तारीख़, ईरानी कैलेंडर में इस्लामी गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए