ईरान और अमरीका अब क़तर की धरती पर पर होंगे आमने सामने
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i111182-ईरान_और_अमरीका_अब_क़तर_की_धरती_पर_पर_होंगे_आमने_सामने
इस्लामी गणतंत्र ईरान और अमरीका के बीच पिछले चालीस साल से अधिक समय से तनाव चला आ रहा है और हालिया महीनों में वियेना में महत्वपूर्ण वार्ता चल रही है जबकि इस बीच एक मौक़ा यह भी आ गया है कि दोनों देश क़तर की धरती पर एक दूसरे के सामने खड़े होंगे मगर इस बार मुक़ाबले का मैदान फ़ुटबाल ग्राउंड होगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०३, २०२२ ०५:३४ Asia/Kolkata
  • ईरान और अमरीका अब क़तर की धरती पर पर होंगे आमने सामने

इस्लामी गणतंत्र ईरान और अमरीका के बीच पिछले चालीस साल से अधिक समय से तनाव चला आ रहा है और हालिया महीनों में वियेना में महत्वपूर्ण वार्ता चल रही है जबकि इस बीच एक मौक़ा यह भी आ गया है कि दोनों देश क़तर की धरती पर एक दूसरे के सामने खड़े होंगे मगर इस बार मुक़ाबले का मैदान फ़ुटबाल ग्राउंड होगा।

फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप 2022 में दोनों टीमें ग्रुप बी का हिस्सा हैं। दोनों टीमों के कोच यह कहते हैं कि उनका ध्यान केवल फ़ुटबाल मैच पर केन्द्रित है और उनका प्रयास जनता को एकजुट करने का होता है।

इस ग्रुप में इंगलैंड भी है जबकि एक अन्य टीम यूरोप से आएगी जो यूक्रेन, स्काटलैंड या वेल्ज़ हो सकती है।

अमरीका की बाइडन सरकार 2015 में हुए मशहूर परमाणु समझौते में वापस लौटने की कोशिश कर रही है मगर ईरान का कहना है कि वियेना में अच्छी वार्ता के बावजूद अमरीका बार बार अड़चन डालने की कोशिश कर रहा है।

फ़ुटबाल वर्ल्ड कप में दोनों देश जब एक ही ग्रुप में पहुंच गए तो बहुत से कूटनयिकों ने ट्वीटर पर मज़ेदार ट्वीट किए हैं।

इंटरनैश्नल क्राइसिस ग्रुप के अली फ़ाएज़ ने ट्वीट किया कि अब जो बाइडन एक टीम तैयार करेंगे जो इस बात का जायज़ा लेगी कि खिलाड़ियों के किस क़दम पर आर्थिक प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

अमरीकी टीम के ग्रेग बरहाल्टर ने कहा कि दोस्ती का सबसे अच्छा संकेत यह है कि ग्राउंड पर ज़ोरदार मुक़ाबला हो और साफ़ सुथरा मैच खेला जाए।

दोनों टीमों का आख़िरी मैच 1998 में हुआ था जिसे ईरान ने दो एक से जीत लिया था।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए