इस्राईल के पास कितने परमाणु वारहेड्स हैं, ईरान ने किया राज़ फ़ाश
ईरान ने विश्व समुदाय से इस्राईल पर एनपीटी में शामिल होने के लिए दबाव डालने की मांग दोहराई है।
संयुक्त राष्ट्र संघ में ईरान की उप प्रतिनिधि ज़हरा इरशादी ने विश्व समुदाय से मांग की है कि वह ज़ायोनी शासन पर परमाणु हथियारों के विस्तार पर रोक लगाने वाले समझौते एनपीटी में शामिल होने के लिए दबाव डाले।
पुष्ट रिपोर्टों के अनुसार इस्राईल के पास लगभग 300 परमाणु वारहेड्स हैं जो दुनिया के लिए बड़ा गंभीर ख़तरा समझे जाते हैं किन्तु यह अवैध शासन एनपीटी पर हस्ताक्षर के लिए तैयार नहीं है जिसकी वजह अमरीका का खुला समर्थन है।
ज़हरा इरशादी ने संयुक्त राष्ट्र संघ के निरस्त्रीकरण कमिशन की वार्षिक बैठक में इस्राईल के परमाणु कार्यक्रम के संबंध में विश्व समुदाय की चुप्पी की आलोचना की।
उन्होंने विश्व समुदाय से मांग की है कि वह ज़ायोनी शासन पर एनपीटी में शामिल होने और अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी आईएईए को अपने प्रतिष्ठानों का निरिक्षण करने की अनुमति देने के लिए दबाव डाले।
उन्होंने इस बैठक में दुनिया में जियोपोलेटिक संकट और परमाणु हथियारों के प्रयोग के ख़तरे की ओर इशारा करते हुए इस बात पर बल दिया कि परमाणु शक्तियां एक निर्धारित समयावधि में अपने परमाणु हथियारों को नष्ट करने क लिए राजनैतिक संकल्प का प्रदर्शन करें। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए