यूक्रेन संकट पर ईरान ने अपना पक्ष रख दिया???
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने यूक्रेन संकट के बारे में कहा कि ईरान यूक्रेन में राजनैतिक समाधान के मार्ग पर ध्यान केन्द्रित किए जाने की मांग करता है।
विदेशमंत्री ने बुधवार को पोलैंड के विदेशमंत्री पीटर सियारटो से टेलीफ़ोनी वार्ता में द्विपक्षीय संबंधों, विएना वार्ता और यूक्रेन संकट के बारे में विचार विमर्श किया। विदेशमंत्री ने यूक्रेन संकट के बारे में कहा कि युद्ध और प्रतिबंधों का हम खंडन करते हैं।
रूस के राष्ट्रपति विलादीमीर पुतीन ने 21 फ़रवरी को मास्को की सुरक्षा चिंता के बारे में पश्चिम की अनदेखी की आलोचना करते हुए दोनबास के क्षेत्र दोनेस्क और लोहान्सक की स्वतंत्रता पर मोहर लगा दी। इसके तीन दिन बाद यानी 24 फ़रवरी को पुतीन ने स्पेशल आप्रेशन के नाम से यूक्रेन के ख़िलाफ़ सैन्य आप्रेशन शुरु किया और इस प्रकार से मास्को और कीएफ़ के तनावपूर्ण संबंध, सैन्ट टकराव में बदल गये।
इस्लामी गणतंत्र ईरान ने यूक्रेन संकट के आरंभ से ही अपनी सैद्धांतिक नीति का एलान करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय नियमों के आधार पर मतभेद को शांतिपूर्ण ढंग से हल किया जाए। तेहरान ने सारे पक्षों से अपील की है कि संयुक्त राष्ट्र संघ के घोषणापत्र और अंतर्राष्ट्रीय नियमों का सम्मान करे।
ईरान ने हमेशा दूसरे देशों की स्वाधीनता और संप्रभुता का सम्मान करने और आम नागरिकों की सुरक्षा और देशों के आधारभूत ढांचों का ख़याल रखे जाने पर बल दिया है।
इसी परिधि में इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री ने 14 मार्च को यूक्रेन के विदेशमंत्री दिमेत्री कोल्बा से वार्ता में युद्ध के विरोध और राजनैतिक हल पर ध्यान दिए जाने की आवश्यकता पर आधारित इस्लामी गणतंत्र ईरान के दृष्टिकोण को पेश किया और बल दया कि तेहरान, यूक्रेन संकट के हल के लिए राजनैतिक कोशिशों का समर्थन करता है।
इस्लामी गणतंत्र ईरान ने इसी तरह युद्ध का विरोध करते हुए यूक्रेन संकट की मुख्य वजह, अमरीका की सामरिक और राजनैतिक कार्यवाहियों और फ़ैसलों और दुनिया में इस देश द्वारा संकट पैदा किए जाने को क़रार दिया।
ईरान के सुप्रीम लीडर ने पहली मार्च के अपने संबोधन में संकट पैदा करने को अमरीकी हथियार बनाने वाले, आर्थिक, रजानैतिक माफ़िया नेटवर्क की विशेषताएं क़रार दिया। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए