इस्राईल के अत्याचारों के ख़िलाफ़ फ़िलीस्तीनियों का संघर्ष स्वाभाविक अधिकार: ईरान
इस्लामी गणतंत्र ईरान ने फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधक बलों का समर्थन करते हुए निहत्थे फ़िलिस्तीनियों द्वारा अवैध ज़ायोनी शासन के ख़िलाफ़ संघर्ष को वैध, स्पष्ट और स्वाभाविक अधिकार क़रार दिया है।
प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सईद ख़तीब ज़ादे ने शुक्रवार की रात एक बयान जारी करके कहा है कि इस्राईल द्वारा हर दिन फ़िलिस्तीनियों पर किए जाने वाले अत्याचार, इसी तरह कट्टरपंथी यहूदियों द्वारा निरंतर बैतुल मुक़द्दस में पवित्र स्थानों का अपमान किया जाना, यह सब वह कारण हैं कि जिसका जवाब फ़िलिस्तीनी राष्ट्र अपने प्रतिरोध के ज़रिए दे रहा है। ख़तीब ज़ादे ने कहा कि इस्राईल के आतंकी सैनिक खुले आम फ़िलिस्तीनियों को मौत के घाट उतार रहे हैं, इसी तरह अवैध ज़ायोनी शासन द्वारा हर दिन फ़िलिस्तीनियों को अपमानित किया जा रहा है, बेगुनाह युवाओं, बच्चों और महिलाओं को गिरफ़्तार करके उन्हें जेलों में भरा जा रहा है, इसके अलावा इस्राईल फ़िलिस्तीनी जनता पर हर तरह के ज़ुल्म कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज पश्चिमी एशिया में पाई जाने वाली अशांति के लिए पूर्ण रूप से इस्राईल ही ज़िम्मेदार है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सईद ख़तीब ज़ादे एक बार फिर फ़िलिस्तीनी कॉज़ और ज़ायोनी चंगुल से फ़िलिस्तीन की अवैध अधिकृत ज़मीनों की आज़ादी के लिए जारी संघर्ष के प्रति इस्लामी गणतंत्र ईरान द्वारा समर्थन जारी रखने के अपने संकल्प को दोहराया। उन्होंने कि दुनिया के सभी राष्ट्रों, सरकारों और अंतर्राष्ट्रीय समुदायों से अपील की कि नस्लवादी अवैध ज़ायोनी शासन द्वारा फ़िलिस्तीनियों की ज़मीनों पर किए जा रहे अवैध क़ब्ज़ों और इस्राईली आतंकवाद के ख़िलाफ़ संघर्ष कर रही फ़िलिस्तीनी जनता के समर्थन में आगे आएं। ख़तीब ज़ादे ने कहा कि विश्व समुदाय की यह ज़िम्मेदारी बनती है कि वह इस्राईल द्वारा फ़िलिस्तीनियों पर किए जाने वाले पाश्विक हमलों को रुकवाएं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने फ़िलिस्तीनी समस्या के समाधान पर ईरान के स्टैंड को दोहराया और कहा कि फ़िलिस्तीनी समस्या के समाधान का एकमात्र रास्ता फ़िलिस्तीन के मूल निवासियों की भागीदारी के साथ एक जनमत संग्रह कराना है। (RZ)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए