इराकी संसद सभापति की ईरानी राष्ट्रपति से मुलाक़ात
ईरान के राष्ट्रपति इब्राहीम रईसी ने बुधवार को तेहरान में इराक़ी संसद सभापति मोहम्मद अल-हबूसी से मुलाक़ात में दोनों पड़ोसी देशों के बीच सभी क्षेत्रों में सहयोग के विस्तार पर बल दिया।
राष्ट्रपति रईसी का कहना था कि दोनों ही देश संबंधों को मज़बूत बनाने के लिए गंभीर हैं और कोई भी शक्ति, ईरानी और इराक़ी राष्ट्रों की दोस्ती को दुश्मनी में नहीं बदल सकती है।
ईरान और इराक़ के बीच संसदीय स्तर पर संपर्क के बारे में उन्होंने कहा कि इराक़ी संसद क्षेत्रीय सहयोग में वृद्धि का केन्द्र बन सकती है और इसके लिए ईरान हर स्तर पर सहयोग के लिए तैयार है।
ईरानी राष्ट्रपति का कहना था कि उन्हें उम्मीद है कि इराक़ी सांसद जल्द से जल्द नए प्रधान मंत्री और राष्ट्रपति का चयन कर लेंगे, ताकि नई सरकार देश में लोगों की समस्याओं का समाधान निकाल सके।
इस मुलाक़ात में इराक़ी संसद सभापति ने दोनों देशों के दोस्ताना संबंधों के महत्व पर बल देते हुए कहाः दोनों ही देशों ने कठिन समय को पीछे छोड़ दिया है और दोनों परस्पर सहयोग से अपने राष्ट्रों के लिए एक नया भविष्य बना सकते हैं। msm
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए