सऊदी अरब हाजियों की सुरक्षा में अक्षम सिद्ध हुआ हैः बोरोजर्दी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i11230-सऊदी_अरब_हाजियों_की_सुरक्षा_में_अक्षम_सिद्ध_हुआ_हैः_बोरोजर्दी
अलाउद्दीन बोरोजर्दी ने कहा है कि सऊदी अरब को ईरान के लिए शर्तें लगाने का अधिकार नहीं है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १३, २०१६ १२:५२ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब हाजियों की सुरक्षा में अक्षम सिद्ध हुआ हैः बोरोजर्दी

अलाउद्दीन बोरोजर्दी ने कहा है कि सऊदी अरब को ईरान के लिए शर्तें लगाने का अधिकार नहीं है।

ईरान की संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग और विदेशी मामलों के प्रभारी ने कहा कि सऊदी अरब को ईरान के लिए शर्तें निर्धारित करने का कोई अधिकार नहीं है बल्कि एेसा ईरान को करना चाहिए। आलाउद्दीन बोरोजर्दी ने कहा कि अनुभवों से पता चलता है कि सऊदी अरब, हाजियों की सुरक्षा में सक्षम नहीं है और उसके भीतर हज कराने की क्षमता नहीं पाई जाती।

उन्होंने कहा कि शर्त तो ईरान को लगानी चाहिए कि पहले सऊदी अरब हाजियों की सुरक्षा को सुनश्चित बनाने की ज़िम्मेदारी स्वीकार करे ताकि हज करने वाले शांति एवं सुरक्षा के साथ इस ईश्वरीय उपासना को अंजाम दे सकें।

अलाउद्दीन बोरोजर्दी ने कहा कि ईरानी हाजियों के अधिकार के विषय को ईरान को बहुत ही गंभीरता के साथ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में सऊदी अरब के सामने नर्मी दिखाने की कोई आवश्यकता नहीं।