ईरानी और तुर्क विदेश मंत्रियों ने पर्यावरण के संरक्षण पर दिया बल
ईरानी विदेश मंत्री ने अपने तुर्क समकक्ष के साथ टेलीफ़ोन पर बातचीत में पर्यावरण की सुरक्षा और संयुक्त जल स्रोतों के प्रबंधन के लिए परस्पर सहयोग में विस्तार पर बल दिया है।
ईरानी विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने तुर्की के विदेश मंत्री अहमद चाउशोग़लू को ईद की मुबारकबाद देते हुए दोनों देशों के बीच पहले से भी अधिक सहयोग के विस्तार की मांग की।
उन्होंने कहा कि ईरान और तुर्की के बीच रणनीतिक सहयोग की उच्च परिषद की सातवीं बैठक के आयोजन के लिए योजना तैयार कर ली गई है। इस बैठक के आयोजन से दोनों देशों के हितों की प्राप्ति में बड़ी मदद मिल सकती है।
अमीर अब्दुल्लाहियान का कहना था कि दोनों देशों के बीच पर्यावरण के संरक्षण और संयुक्त जल स्रोतों के सही प्रबंधन के लिए किसी भी समय से ज़्यादा सहयोग में विस्तार की ज़रूरत है।
तुर्क विदेश मंत्री चाउशोग़लू ने इस बातचीत में अपने ईरानी समकक्ष और ईरानी राष्ट्र को ईद की बधाई देते हुए दोनों देशों के रिश्तों को मज़बूत बनाने के लिए हर ज़रूरी क़दम उठाने पर ज़ोर दिया। msm
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए