पश्चिमी पाबंदियों को नाकारा और बेअसर बनाना हमारी रणनीतिः ईरान
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश उपमंत्री और मुख्य परमाणु वार्ताकार अली बाक़ेरी ने कहा कि ईरान की रणनीति पाबंदियों को बेअसर बनाने की है।
परमाणु वार्ताकार अली बाक़ेरी ने तेल, गैस व पेट्रोलियम की प्रदर्शनी का मुआइना करते हुए कहा कि दुश्मन ईरान के बहुआयामी विकास को रोक देना चाहता था लेकिन हमने उसकी कोशिशों को नाकाम बना दिया।
ईरान पर लगी पाबंदियों को हटवाने के उद्देश्य से गत वर्ष 27 दिसम्बर से ईरान और पश्चिमी देशों के बीच आठवें दौर की वार्ता शुरू हुई थी जो 11 मार्च 2022 को यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रमुख जोज़ेप बोरेल के सुझाव पर रुकी है और वार्ताकार अपनी अपनी राजधानियों में लौटे हैं।
उस समय के बाद से अब तक दोनों पक्षों की ओर से कहा जा रहा है कि वार्ता में प्रगति हुई है।
अली बाक़ेरी ने कहा कि अब तो पश्चिमी देशों की पाबंदियों का सामना करने वाले दूसरे देश भी ईरान से पाबंदियों को नाकाम बनाने की तकनीक सीख रहे हैं।
ईरान के परमाणु वार्ताकार ने कहा कि पाबंदियों को नाकाम बनाने की योजना की सफलता ही पाबंदियों को हटवा सकती है। उन्होंने कहा कि हम वार्ता प्रक्रिया और प्रतिबद्धताओं के पालन में जितनी गंभीरता से काम करते हैं दुश्मन पर विश्वास न करने के फ़ैसले में भी उतने ही गंभीर हैं।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए