ईरान और क्यूबा ने संबंधों के विस्तार पर बल दिया
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i112844-ईरान_और_क्यूबा_ने_संबंधों_के_विस्तार_पर_बल_दिया
क्यूबा के उप प्रधानमंत्री और वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडल में शामिल क्यूबा के राष्ट्रपति के विशेष दूत रिकार्डो काब्रिसास रोवीज़ ने ईरानी अधिकारियों से भेंटवार्ता की, क्यूबा के राष्ट्रपति के विशेष दूत ने दोनों देशों के संयुक्त आर्थिक सहयोग के आयोग की बैठक में भाग लेने के लिए तेहरान का दौरा किया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १८, २०२२ ०९:३१ Asia/Kolkata

क्यूबा के उप प्रधानमंत्री और वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडल में शामिल क्यूबा के राष्ट्रपति के विशेष दूत रिकार्डो काब्रिसास रोवीज़ ने ईरानी अधिकारियों से भेंटवार्ता की, क्यूबा के राष्ट्रपति के विशेष दूत ने दोनों देशों के संयुक्त आर्थिक सहयोग के आयोग की बैठक में भाग लेने के लिए तेहरान का दौरा किया।

क्यूब के इस वरिष्ठ अधिकारी की यात्रा का मक़सद दोनों देशों के आर्थिक संबंधों के स्तर को बढ़ाना था।

क्यूबा के उप प्रधानमत्री और ईरान के वित्त और आर्थिक मामलों के मंत्री ने अपनी मुलाक़ात में दोनों देशों के आर्थिक सहयोग में वृद्धि के लिए सहयोग का क्रम जारी रखने पर सहमित व्यक्त की। इस्लामी गणतंत्र ईरान के वित्त और आर्थिक मामलों के मंत्री सैयद एहसान खांनदूज़ी ने इस मुलाक़ात में कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान की सरकार, लैटिन अमरीकी देशों विशेषकर क्यूबा के साथ स्थाई, मज़बूत और लंबे आर्थिक संबंधों की स्थापना की इच्छुक रही है।  

इस मुलाक़ात में क्यूबा के उप प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के विशेष दूत ने आर्थिक विस्तार तक पहुंचने के लिए अपने देश की प्राथमिकताओं और आर्थिक विकास कार्यक्रमों का ब्योरा देते हुए कहा कि आर्थिक घेराबंदी और कोविड-19 के गंभीर ख़तरे जैसे तत्वों के क्यूबा की अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभाव की ओर इशारा करते हुए कहा कि पर्यावरण और यूक्रेन की जंग ने क्यूबा की आर्थिक खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र को बहुत अधिक प्रभावित किया है।

क्यूबा के इस वरिष्ठ अधिकारी ने इसी प्रकार देश की महत्वपूर्ण आर्थिक परियोजनाओं में ईरान कंपनी के तकनीकी अनुभवों से लाभ उठाने पर तत्परता का एलान किया।

वर्ष 1979 में इस्लामी क्रांति की सफलता और ईरान में इस्लामी व्यवस्था के गठन के बाद तेहरान ने क्यूबा सहित साम्राज्यवादी देशों के विरोधी देशों के साथ राजनैतिक संबंध स्थापित करने के लिए क़दम बढ़ाए। पिछले कई दशकों के दौरान तेहरान और हवना के संबंध बहुत अधिक विस्तृत हुए हैं। इस्लामी गणतंत्र ईरान और क्यूबा के सहयोग में विस्तार दोनों देशों के हितों को दृष्टिगत रखकर हो रहा है। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए