सऊदी विदेश मंत्रीः ईरान से बातचीत में प्रगति हुई
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i113072-सऊदी_विदेश_मंत्रीः_ईरान_से_बातचीत_में_प्रगति_हुई
सऊदी अरब के विदेश मंत्री फ़ैसल बिन फ़रहान ने कहा कि ईरान के साथ सऊदी अरब की बातचीत में कुछ प्रगति हुई है और आपसी संबंधों की बहाली के लिए सार्थक परिवर्तन हुए हैं लेकिन इतना ही पर्याप्त नहीं है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २५, २०२२ १४:०१ Asia/Kolkata
  • सऊदी विदेश मंत्रीः ईरान से बातचीत में प्रगति हुई

सऊदी अरब के विदेश मंत्री फ़ैसल बिन फ़रहान ने कहा कि ईरान के साथ सऊदी अरब की बातचीत में कुछ प्रगति हुई है और आपसी संबंधों की बहाली के लिए सार्थक परिवर्तन हुए हैं लेकिन इतना ही पर्याप्त नहीं है।

सऊदी विदेश मंत्री ने दाओस आर्थिक फ़ोरम के इतर बात करते हुए कहा कि हमारे दोस्ती के हाथ ईरान की तरफ़ बढ़े हुए हैं।

वर्ष 2021 से ईरान और सऊदी अरब के बीच वार्ताओं का दौर चल रहा है और विवाद के मुद्दों को सुलझाने की कोशिश हो रही है।

ऊर्जा के मुद्दे पर बात करते हुए सऊदी विदेश मंत्री ने कहा कि फ़ार्स खाड़ी सहयोग परिषद के देश ऊर्जा सुरक्षा के पक्षधर हैं, तेल की सप्लाई स्थायी रूप से जारी है इसमें कोई रुकावट नहीं आई है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए