सीरिया और इराक़ के लिए 100 सैन्य सलाहकार भेजे गए
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i11320-सीरिया_और_इराक़_के_लिए_100_सैन्य_सलाहकार_भेजे_गए
ईरान के सैन्य विश्वविद्यालय के कमान्डर ने इराक़ और सीरिया के लिए इस विश्वविद्यालय से 100 सैन्य सलाहकार भेजे जाने की सूचना देते हुए बताया कि ये सलाहकार वहां परामर्श व प्रशिक्षण तथा दिशा निर्देशन की ज़िम्मेदारी निभाने के लिए भेजे गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १४, २०१६ १४:४४ Asia/Kolkata
  • सीरिया और इराक़ के लिए 100 सैन्य सलाहकार भेजे गए

ईरान के सैन्य विश्वविद्यालय के कमान्डर ने इराक़ और सीरिया के लिए इस विश्वविद्यालय से 100 सैन्य सलाहकार भेजे जाने की सूचना देते हुए बताया कि ये सलाहकार वहां परामर्श व प्रशिक्षण तथा दिशा निर्देशन की ज़िम्मेदारी निभाने के लिए भेजे गए हैं।

अलआलम के अनुसार, सैन्य विश्वविद्यालय के कमान्डर जनरल मुर्तज़ा सफ़्फ़ारी ने कहा, पिछले एक साल में हमारे कमान्डर व ट्रैनर, जिनकी संख्या लगभग 100 है, सीरिया और इराक़ 2-2 महीने के लिए भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि इनमें से राष्ट्र के कुछ सपूत अपनी नियुक्ति की अवधि पूरी करने के बाद स्वदेश लौटे जबकि कुछ दूसरे शहीद व घायल हुए। इस बीच प्रतिरोध के मोर्चे के लिए ज़रूरी कुछ लोग वहीं रुक गए हैं। (MAQ/N)