ईरान और ताजिकिस्तान के संबन्धों में बढ़ा विस्तार
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i113256-ईरान_और_ताजिकिस्तान_के_संबन्धों_में_बढ़ा_विस्तार
राष्ट्रपति ने कहा है कि ताजिकिस्तान के साथ व्यापारिक आदान-प्रदान में वृद्धि द्विपक्षीय संबन्धों में परिवर्तन का सूचक है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ३०, २०२२ १३:४३ Asia/Kolkata
  • ईरान और ताजिकिस्तान के संबन्धों में बढ़ा विस्तार

राष्ट्रपति ने कहा है कि ताजिकिस्तान के साथ व्यापारिक आदान-प्रदान में वृद्धि द्विपक्षीय संबन्धों में परिवर्तन का सूचक है।

सैयद इब्राहीम रईसी ने ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति इमामअली रहमान के साथ तेहरान में संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में बताया कि व्यापारिक आदान-प्रदान में चार गुना वृद्धि, ईरान और ताजिकिस्तान के संबन्धों में बड़े परिवर्तनों की निशानी है।

सैयद इब्राहीम रईसी और इमामअली रहमान की मौजूदगी में आर्थिक, व्यापारिक, परिवहन, पूंजी निवेश, आधुनिक तकनीक, पर्यावरण, खेल-कूद, ऊर्जा, अंतरिक्ष और पर्यटन आदि के क्षेत्रों में सहयोग के 17 समझौतों पर हस्ताक्ष किये गए।

संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में ईरान के राष्ट्रपति ने बताया कि ताजिकिस्तान की उनकी यात्रा के बाद दोनो देशों के संबन्धों में इतने अधिक परिवर्तन हुए कि आज कई समझौतों पर हस्ताक्षर किये गए।  इब्राहीम रईसी ने कहा कि क्षेत्रीय मामलों में ईरान और ताजिकिस्तान के बीच संयुक्त दृष्टिकोणों के कारण हमारा यह मानना है कि विदेशियों की उपस्थति किसी भी स्थति में शांति स्थापित नहीं कर सकती।

अफ़ग़ानिस्तान के बारे में ईरान के राष्ट्रपति का कहना था कि ईरान और ताजिकिस्तान का यह दृष्टिकोण है कि अफ़ग़ानिस्तान में शांति एवं स्थिरता स्थापित हो।  उन्होंने कहा कि वहां पर आतंकवादियों की उपस्थति चिंता जनक है।

तेहरान में आयोजित इस संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति ने ईरान में अपने स्वागत पर आभार व्यक्त करते हुए दोनो देशों के बीच निजी क्षेत्र के अधिक सक्रिय होने पर बल दिया।  उन्होंने कहा कि ताजिकिस्तान तथा ईरान के औद्योगिक एवं कर मुक्त क्षेत्रों में विस्तार दोनो देशों के हित में है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए