पोप फ़्रांसिस के लिए इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता का संदेश
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i113306-पोप_फ़्रांसिस_के_लिए_इस्लामी_क्रांति_के_वरिष्ठ_नेता_का_संदेश
ईरान में धार्मिक शिक्षा केन्द्रों के प्रमुख ने वेटिकन की अपनी यात्रा के दौरान, कैथोलिक ईसाइयों के धर्मगुरु पोप फ़्रांसिस से मुलाक़ात की और उन्हें इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता का संदेश दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०१, २०२२ ०४:०३ Asia/Kolkata
  • पोप फ़्रांसिस के लिए इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता का संदेश

ईरान में धार्मिक शिक्षा केन्द्रों के प्रमुख ने वेटिकन की अपनी यात्रा के दौरान, कैथोलिक ईसाइयों के धर्मगुरु पोप फ़्रांसिस से मुलाक़ात की और उन्हें इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता का संदेश दिया।

इर्ना की रिपोर्ट के मुताबिक़, आयतुल्लाह आराफ़ी ने पोप फ़्रांसिस के साथ मुलाक़ात में कहाः जैसे ही इस्लामी क्रांति के नेता को मेरी वेटिकन यात्रा के बारे में सूचना प्राप्त हुई, उन्होंने आपको सलाम पहुंचाया और लैटिन अमरीका से आपके संबंधों की सराहना की। इसके अलावा ईसाई और इस्लाम धर्मों के बीच संबंधों को मधुर बनाने और पीड़ितों के समर्थन के लिए आपके प्रयासों की उन्होंने प्रशंसा की। हमें आशा है कि आप भविष्य में दुनिया भर के पीड़ितों और विशेष रूप से फ़िलिस्तीन और यमन के पीड़ितों के लिए प्रयास करेंगे और इस संबंध में स्पष्ट रुख़ अपनायेंगे।

आयतुल्लाह आराफ़ी का कहना था कि इस्लामी क्रांति के नेता को आशा है कि आप फ़िलिस्तीनी जनता के अधिकारों के लिए क़दम उठायेंगे और फ़िलिस्तीन में जनमत संग्रह के ज़रिए इस संकट के समाधान का समर्थन करेंगे।

पोप फ़्रांसिस ने भी ईरान की इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता को सलाम पहुंचाया और कहा कि हम इस्लामी क्रांति की बातों का समर्थन करते हैं। msm

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए