ईरान में आज बेटी दिवस मनाया जा रहा है (वीडियो)
आज इस्लामी कैलेंडर के मुताबिक़ ज़िलक़ादा महीने की पहली तारीख़ है। आज के दिन शिया मुसलमानों के सातवें इमाम हज़रत मूसा (अ) की बेटी हज़रत फ़ातिमा मासूमा (स) का शुभ जन्म हुआ था।
आज के दिन को ईरान में बेटी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
आज पूरे ईरान और विशेष रूप से पवित्र शहर क़ुम में जश्न का माहौल है, जहां हज़रत मासूमा (स) का मज़ार है।
बेटी दिवस के अवसर पर लोग अपनी बेटियों को उपहार देते हैं।
इस साल क़ुस स्थित हज़रत मासूमा के मज़ार में दुख़्तराने आफ़ताब नाम से एक बड़े जश्न का आयोजन किया गया है, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में विशेष प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाली क़ुम प्रांत की लड़िकियों को पुरस्कारों से नवाज़ा जाएगा। msm
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए