मेडिकल के क्षेत्र में नई उड़ान के लिए तैयार ईरान और सीरिया
...ईरान के स्वास्थ्य व मेडिकल एजुकेशन मंत्री का दमिश्क दौरा...ईरान के मंत्री ने कहा कि हेल्थकेयर और मेडिकेल एजुकेशन के क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच बहुत अच्छी समझ पायी जाती है जिसको आधार बनाकर सहयोग का विस्तार किया जा सकता है, इसे और भी मज़बूत किया जा सकता है।
डाक्टर बहराम एनुल्लाही ने अपनी इस यात्रा के पहले दिन अपने सीरियाई समकक्ष हसन क़ब्बाश के साथ बड़ी महत्वपूर्ण बातचीत की।...डाक्टर एनुल्लाही ने बताया कि हमने सीरिया के हेल्थ मिनिस्टर के साथ मिलकर कई वर्किंग ग्रुप्स बनाने का फ़ैसला किया है। यह ग्रुप बैठकर अलग अलग पहलुओं पर काम करें और फिर उनकी समीक्षाएं हमारे सामने आएं ताकि उन्होंने समझौतों में बदला जा सके। सीरियाई मंत्री ने कहा कि सीरिया को गहरी दिलचस्पी है कि ईरान के साथ संबंधों और सहयोग को जहां तक मुमकिन हो बढ़ाया जाए और मेडिकल साइंसेज़ के क्षेत्र में यह सहयोग साफ़ नज़र आए।.....उन्होंने कहा कि हम इस दौरे से जनता और सरकार के लिए अच्छे नतीजों की उम्मीद करते हैं।....सीरिया में स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी इस यात्रा को बड़ी उम्मीद की नज़र से देख रहे हैं। दोनों देश आपसी सहयोग से दवाएं और चिकत्सा उपकरण बनाने के बारे में सोच रहे हैं। दोनों की कोशिश है कि संयुक्त परियोजनाओं पर काम किया जाए जिसके नतीजे में दवाएं और चिकित्सा उपकरण तैयार हों। दमिश्क़ से आईआईरआईबी के लिए एसाम हेलाली की रिपोर्ट