मशहद से जा रही ट्रेन दुर्घटना का शिकार, 10 हताहत, 12 घायल
ईरान में तबस और यज़्द के बीच एक यात्री ट्रेन दुर्घटना का शिकार हो गयी जिसमें 10 लोगों के हताहत होने की सूचना है।
ईरान की रेड क्रिसेंट सोसायटी का कहना है कि तबस और यज़्द के बीच एक यात्री ट्रेन पटरी से उतर गयी जिसमें 10 लोग हताहत और 12 अन्य घायल हो गयी।
दुर्घटना की ख़बर मिलते ही सहायता कार्य शुरु कर दिए गये।
ईरान की रेड क्रिसेंट सोसायटी के प्रमुख महदी वलीपुर ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बुधवार की सुबह पांच बजे यह दुर्घटना, तबस और यज़्द के बीच स्थित मज़ीनो रेलवे स्टेशन के निकट घटी।
बताया जाता है कि ट्रेन की 5 बोगियां पटरी से उतर गयीं। इस ट्रेन में 348 यात्री सवार थे जो पवित्र नगर मशहद से यज़्द जा रहे थे। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच का आदेश दे दिया गया है। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए