ईमान और उम्मीद को कमज़ोर करना दुश्मनों का कार्यक्रम हैः सर्वोच्च नेता
इस्लामी क्रांति के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली खामनेई ने कहा है कि ईमान और उम्मीद को कमज़ोर करना और यह विचार फैलाना दुश्मन का कार्यक्रम है कि ईरानी अधिकारी काम नहीं जानते हैं।
इस्लामी क्रांति के सर्वोच्च नेता ने चहार महाल व बख्तियारी प्रांत के क़बीलों व बंजारों के शहीदों की याद में सेमीनार आयोजित करने वाली कमेटी के सदस्यों से मुलाकात में बंजारों और कबीलों के बारे में इस्लामी व्यवस्था के संस्थापक स्वर्गीय इमाम खुमैनी रह. के उस वाक्य की ओर संकेत किया जिसमें उन्होंने बंजारों को देश की पूंजी बताया था और कहा है कि लोगों के बंजारों से परिचय हेतु इस सेमीनार का आयोजन बेहतरीन अवसर है।
इसी प्रकार इस्लामी क्रांति के सर्वोच्च नेता ने कहा कि आज ईरान और इस्लाम के दुश्मनों का आधार साफ्ट वार है। इस आधार पर बंजारों सहित समस्त राष्ट्र को सांस्कृतिक उत्पाद की ज़रूरत है अलबत्ता किताब और फिल्म जैसी चीज़ों के बनाने व लिखने में उनके प्रभावों को ध्यान में रखा जाना चाहिये।
इस्लामी क्रांति के सर्वोच्च नेता ने पिछले दो- तीन दशकों के दौरान दुश्मनों के प्रयासों के मुकाबले में बंजारों के प्रतिरोध की ओर संकेत किया और कहा कि इन प्रयासों का लक्ष्य यह था कि बंजारें देश के साथ विश्वासघात करें और देश के विभाजन और गृहयुद्ध जैसी कार्यवाही करें कि इसमें दुश्मन सफल न हो सके। इस आधार पर ईरानी बंजारे व कबीले ईरानी राष्ट्र के सबसे वफादार भाग हैं।
इराक द्वारा ईरान पर थोपे गये आठ वर्षीय युद्ध के दौरान ईरानी बंजारों ने जिस बहादुरी व शूरवीरता का परिचय दिया इस्लामी क्रांति के सर्वोच्च नेता ने उसे ईरानी बंजारों की वफादारी का एक अन्य उदाहरण बताया और कहा कि एकता व एकजुटता, प्रगति और बंजारों सहित लोगों के परित्याग का अस्ली कारण धर्म था जिसका लाभ उठाकर स्वर्गीय इमाम खुमैनी रह. ने क्रांति को सफलता तक पहुंचाया और उसके बाद धर्म ही दुश्मनों के विभिन्न प्रकार के षडयंत्रों के मुकाबले में देश की सुरक्षा का कारण बना।
ईरान की इस्लामी क्रांति के सर्वोच्च नेता ने इसी प्रकार कहा कि आज जो भी लोगों को भविष्य से निराश करे, या लोगों के ईमान को कमजोर करे या अधिकारियों के प्रयासों व कार्यक्रमों के प्रति लोगों में भ्रांतियां उत्पन्न करे तो जाने- अनजाने में वह दुश्मन के हित में काम कर रहा है। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!