अंतरिक्ष में ईरान की ऊंची उड़ान, सैटेलाइट कैरियर का दूसरा कामयाब परीक्षण
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i114180-अंतरिक्ष_में_ईरान_की_ऊंची_उड़ान_सैटेलाइट_कैरियर_का_दूसरा_कामयाब_परीक्षण
ईरानी विशेषज्ञों ने स्वदेश निर्मित उपग्रह वाहक रॉकेट ज़ुल्जनाह का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २६, २०२२ १८:५१ Asia/Kolkata
  • अंतरिक्ष में ईरान की ऊंची उड़ान, सैटेलाइट कैरियर का दूसरा कामयाब परीक्षण

ईरानी विशेषज्ञों ने स्वदेश निर्मित उपग्रह वाहक रॉकेट ज़ुल्जनाह का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है।

अनुसंधान और उद्देश्यों के लिए विकसित किए गए तीन चरणों वाले उपग्रह वाहक रॉकेट ज़ुलजनाह के प्रयोग का उद्देश्य इसके क्रियाकलाप का मूल्यांकन करना है।

नवीनतम तकनीक से लैस, ईरान का सैटेलाइट कैरियर राकेट ज़ुल्जनाह तकनीकी रूप से दुनिया भर के ऐसे अन्य रॉकेटों के बराबर है। रॉकेट पहले दो चरणों में ठोस ईंधन का उपयोग करता है जबकि तीसरे चरण में यह तरल ईंधन का उपयोग करता है।

ज़ुलजनाह पृथ्वी की कक्षा में 500 किमी की ऊंचाई पर 220 किलो वजन तक ले जाने में सक्षम है। इस सैटेलाइट कैरियर को पृथ्वी की निचली कक्षा में पहुंचने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

ईरानी विशेषज्ञों ने पहली बार 2012 में ज़ुलजनाह उपग्रह वाहक रॉकेट का परीक्षण किया जो ठोस ईंधन द्वारा संचालित एक शक्तिशाली इंजन का परीक्षण करने वाला था। ठोस ईंधन से चलने वाला यह यह शक्तिशाली इंजन भी ईरानी विशेषज्ञों द्वारा विकसित किया गया था, पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक से संपन्न था। (AK)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए