ज़ायोनी शासन की कार्यवाही का मुंहतोड़ जवाब देंगेः ईरान
ईरान का कहना है कि ज़ायोनी शासन की किसी भी कार्यवाही का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनआनी ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में ईरान के शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम के बारे में ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री के बयान के बारे में कहा कि वह शासन जो अन्तर्राष्ट्रीय नियमों का उल्लंघनकर्ता और दाग़दार इतिहास का मालिक है अब ईरान के शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम के संबन्ध में अपना दृष्टिकोण पेश कर रहा है।
उन्होंने कहा कि ईरान की परमाणु गतिविधियां पूर्ण रूप से अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी के निरीक्षण में जारी हैं। उन्होंने कहा कि परमाणु अप्रसार संधि का सदस्य न होने के कारण जायोनी शासन को ईरान के परमाणु कार्यक्रम के बारे में अपना दृष्टिको पेश करने का कोई अधिका नहीं है।
उन्होंने अमरीकी राष्ट्रपति के बयान के संदर्भ में कहा कि स्वयं बाइडेन और अमरीका के अधिकारी जानते हैं कि उनके बारे में क्षेत्रीय लोगों के क्या विचार हैं विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का कहना था कि किसी भी देश में अमरीका की ग़ैर क़ानूनी उपस्थति वहां पर अस्थिरता और अशांति को उपहार के रूप में लाती है। उन्होंने कहा कि अमरीका के राष्ट्रपति और वहां के अधिकारियों को अपनी विदेश नीति के बारे में एक बार पुनर्विचार करना चाहिए।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए