ईरान क्षेत्र की महत्वपूर्ण शक्तिः बरहम सालेह
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i114852-ईरान_क्षेत्र_की_महत्वपूर्ण_शक्तिः_बरहम_सालेह
इराक के राष्ट्रपति का कहना है कि ईरान, क्षेत्र का एक बहुत ही महत्वपूर्ण देश है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १८, २०२२ १४:०९ Asia/Kolkata
  • ईरान क्षेत्र की महत्वपूर्ण शक्तिः बरहम सालेह

इराक के राष्ट्रपति का कहना है कि ईरान, क्षेत्र का एक बहुत ही महत्वपूर्ण देश है।

बरहम सालेह ने ईरान के साथ इराक़ के संबन्धों के संदर्भ में कहा कि ईरान से केवल हमारी सीमाएं ही नहीं मिलती बल्कि उसके साथ हमारे बहुत से संयुक्त मामले हैं।  उन्होंने कहा कि ईरान के साथ संबन्धों को मैत्रीपूर्ण बनाए रखना हमारे हित में है।

इराक़ी राष्ट्रपति का कहना था कि हम सद्दाम वाले काल में वापस नहीं जाना चाहते जिस दौर में पड़ोसियों के साथ युद्ध था।  बरहम सालेह के अनुसार वर्तमान संकट से निकलने के लिए हमको कूटनीतिक समाधान की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया के लिए समस्या बने हुए आतंकवाद से निबटने के लिए हमें अधिक सुरक्षा की ज़रूरत है।  उनका कहना था कि हमारे पास तेल है फिर भी हमें आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।  उन्होंने कहा कि हमारे पड़ोसी देश हमारी सारी समस्याओं का समाधान नहीं कर सकते बल्कि इसके लिए हमें संयुक्त प्रयास करने होंगे।

सीरिया के परिवर्तनों की ओर संकेत करते हुए इराक़ के राष्ट्रपति ने कहा कि लंबे समय से अस्थिरता के शिकार इस देश को एसी स्थति से निकालने के लिए हमें रास्ता ढूंढना होगा।

 हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें