रक्षा नीति में परमाणु हथियारों का कोई स्थान नहीं" ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i115378-रक्षा_नीति_में_परमाणु_हथियारों_का_कोई_स्थान_नहीं_ईरान
ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख ने कहा है कि इस देश की रक्षा नीति में परमाणु हथियारों का कोई स्थान नहीं है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०४, २०२२ १२:५५ Asia/Kolkata
  • रक्षा नीति में परमाणु हथियारों का कोई स्थान नहीं

ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख ने कहा है कि इस देश की रक्षा नीति में परमाणु हथियारों का कोई स्थान नहीं है।

मोहम्मद इस्लामी ने कहा कि ईरान परमाणु हथियार अप्रसार संधि एनपीटी के प्रति वचनबद्ध है और उसने कभी परमाणु हथियारों की ज़रूरत का आभास तक नहीं किया।

उन्होंने ईरान के शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम के बारे में बल देकर कहा कि तेहरान NPT के प्रति वचनबद्ध है और उसने कभी भी न तो परमाणु हथियारों की ज़रूरत का आभास किया और न कर रहा है क्योंकि हमारी रक्षानीति में न तो परमाणु बम का कोई स्थान है और न ही हमारी धार्मिक आस्था में।

इसी प्रकार मोहम्मद इस्लामी ने संवर्धित यूरेनियम के स्तर के बारे में कहा कि कानून के आधार पर नई सेन्ट्रीफ्यूज मशीनों की क्षमता के दृष्टिगत यूरेनियम के संवर्द्धन को एक लाख 90 हज़ार सू तक पहुंचाना चाहिये और इस समय परमाणु संयंत्र में आधुनिकतम सेन्ट्रीफ्यूज मशीनें काम कर रही हैं।

ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख मोहम्मद इस्लामी ने कहा कि होशियारी और सुरक्षा चौकसी परमाणु संयंत्रों के खिलाफ विध्वंसकारी कार्यवाहियों की नाकामी का कारण बनी हैं।

ज्ञात रहे कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण है और उसके शांतिपूर्ण होने में किसी प्रकार का दिशाभेद नहीं है और इस बात की पुष्टि परमाणु ऊर्जा की अंतरराष्ट्रीय एजेन्सी IAEA बारमबार की अपनी रिपोर्टों में कर चुकी है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें