विदेशमंत्री ने त्रासदी के विभिन्न पहलुओं के स्पष्ट होने पर बल दिया
विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने मज़ार शरीफ़ त्रासदी के विभिन्न आयामों के स्पष्ट होने पर बल दिया और कहा कि वार्ता में यह विषय सदैव कार्यसूची में रहा है।
ज्ञात रहे कि आठ अगस्त 1998 को अफगानिस्तान के मज़ार शरीफ नगर में इस्लामी गणतंत्र ईरान के एक पत्रकार महमूद सारेमी को आठ ईरानी कूटनयिकों के साथ शहीद कर दिया गया था और उनकी शहादत की 24वीं बरसी का कार्यक्रम कल 10 अगस्त को विदेशमंत्रालय में आयोजित किया गया था जिसमें विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान और शहीदों के परिजनों ने भी भाग लिया।
जनरल कल्चर काउंसिल की ओर से प्रतिवर्ष ईरान में 17 मुर्दाद अर्थात 8 अगस्त को पत्रकार दिवस के रूप में मनाया जाता है।
अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ईरानी कूटनयिकों की हत्या का ज़िम्मेदार कौन है और तालेबान इस हत्या में अपना हाथ होने से इंकार करता है। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए