हज़रत ज़ैनब के रौज़े का रक्षक, ईरानी जनरल शहीद
सीरिया में हज़रत ज़ैनब सलामुल्लाह अलैहा के रौज़े का एक अन्य रक्षक शहीद हो गया।
इस्ना की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया में हज़रत ज़ैनब सलामुल्लाह अलैहा के रौज़े के रक्षक जनरल अबुल फ़ज़्ल अलीख़ानी की शहीदों में शामिल हो गये।
जनरल अबुल फ़ज़्ल अलीख़ानी का संबंध आईआरजीसी की थलसेना से था और वह अमरील मोमेनीन युनिवर्सिटी आफ़ साइंस एंट टेल्नालाजी के इंफ़ैंट्री कालेज के अधिकारियों में होता था और वह सीरिया में सैन्य सलाहकार भी थी।
हज़रत ज़ैनब सलामुल्लाह अलैहा के रौज़े के रक्षक जनरल अबुल फ़ज़्ल अलीख़ानी सीरिया में हज़रत ज़ैनब सलामुल्लाह अलैहा के रौज़े की रक्षा करते हुए शहीद हुए और अपने शहीद साथियों से जा मिले।
इस ख़बर का ब्योरा अभी तक सामने नहीं आया है। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए