देशों पर प्रतिबंध लगाने की नीति नाकाम साबित हुईः ईरानी विदेश मंत्री
इस्लामी गणराज्य ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा कि देशों पर पाबंदियां लगाने की नीति नाकाम साबित हुई है।
अफ़्रीक़ा के दौरे पर रवाना होने वाले विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने माली में इस देश के विदेश मंत्री के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अनुभव से साबित हुआ है कि पाबंदियां लगाकर कोई लक्ष्य पूरा नहीं किया जा सकता।
विदेश मंत्री ने माली के साथ ईरान के संबंधों के बारे में बात करते हुए कहा कि आर्थिक, रक्षा, शैक्षिक और अन्य क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार ईरान की कूटनीति की प्राथमिकताओं में है। उन्होंने कहा कि हमें आशा है कि जल्द ही माली में ईरान की वैज्ञानिक व औद्योगिक प्रदर्शनी का आयोजन होगा।
हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान का कहना था कि अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं में ईरान और माली के बीच अच्छा सहयोग है। उन्होंने कहा कि माली पर लगाई गई पाबंदियां नाकाम सही हैं।
विदेश मंत्री का कहना था कि माली में कुछ बाहरी देशों के हस्तक्षेप और आतंकी संगठनों के समर्थन से पूरे इलाक़े के सुरक्षा हालात की पेचीदगी बढ़ी है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए