ईरान को अमरीका का जवाब मिल गया
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i115994-ईरान_को_अमरीका_का_जवाब_मिल_गया
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का कहना है कि परमाणु समझौते से संबंधित वाशिंगटन ने तेहरान के सुझावों पर अपनी प्रतिक्रिया दे दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २५, २०२२ ०४:२६ Asia/Kolkata
  • ईरान को अमरीका का जवाब मिल गया

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का कहना है कि परमाणु समझौते से संबंधित वाशिंगटन ने तेहरान के सुझावों पर अपनी प्रतिक्रिया दे दी है।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनानी चाक़ी ने बुधवार को बताया कि प्रतिबंधों को हटाए जाने से संबंधित परमाणु वार्ता में बाक़ी बचे मुद्दों पर तेहरान को यूरोपीय संघ के समन्वयक एनरिक मोरा के माध्यम से वाशिंगटन का जवाब प्राप्त हो गया है।

उन्होंने कहा कि अमरीकी जवाब का गहन विश्लेषण शुरू हो गया है, जिसके पूरा होने के बाद यूरोपीय संघ को नतीजे से अवगत करवा दिया जाएगा।

ग़ौरतलब है कि परमाणु समझौते में अमरीका की वापसी और प्रतिबंधों की समाप्ति को लेकर नए दौर की वार्ता 4 अगस्त को वियना में शुरू होकर 8 अगस्त को समाप्त हो गई थी।

अमरीका के साथ यह अप्रत्यक्ष वार्ता पांच महीने के अंतराल के बाद शुरू हुई थी, क्योंकि अमरीकी वार्ताकार कोई भी निर्णय लेने में विफल रहे थे।

ईरान ने यूरोपीय संघ के मसौदे के प्रस्ताव पर अपना जवाब 15 अगस्त को दे दिया था। लेकिन अमरीका को ईरान के सुझावों का जवाब देने में क़रीब 10 दिन लग गए।

सोमवार को ही ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि ईरान ने अपना जवाब दे दिया है और अब उसे वाशिंगटन के जवाब का इंतज़ार है। msm