देश के बुद्धिजीवी और मेधावी, पूंजी हैंः रईसी
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति का कहना है कि अतीत में दुश्मन हमारे प्राकृतिक भंडारों की लूटमार करता था जबकि आज आइडेंटी, इलेक्ट्रानिक, साइबर और साफ़्टवेयर वार में हमारे बेहतरीन, योग्य और सक्षम लोगों को दूसरे देशों में ले जाना चाहता है।
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी ने विभिन्न देशी और अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाड में मैडल जीतने वाले छात्रों, उनके परिजनों, टीचर्स और इस क्षेत्र में सक्रिय भूमिका अदा करने वाले प्रोफ़ेसरों से मुलाक़ात में प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान का झंडा ऊंचा करना और किसी भी क्षेत्र में देश का सिर गर्व से ऊंचा करना, समाज के लिए बहुत ही आनंदमयी, प्रतिष्ठित और सुखद होता है।
राष्ट्रपति का कहना था कि देश के विकास और प्रगति में बुद्धिजीवियों और मेधावियों की भूमिका मुख्य होती है और सरकार यह मज़बूत इरादा रखती है कि अपने मेधावियों की टीम विकसित करे इसलिए कि मेधावी लोग देश के स्थाई विकास की मुख्य पूंजी हैं।
राष्ट्रपति रईसी का कहना था कि दुश्मन नहीं चाहता कि हमारे पास अच्छी क्षमताओं और योग्यताओं से संपन्न श्रमबल हो जो पैदावार बढ़ाने, वैज्ञानिक क्षेत्र में प्रगति और रोज़गार के अवसर प्रदान करने वाली संस्थाओं में हमारी मदद करे ताकि लेकिन हमारा दायित्व है कि इसके मुक़ाबले में मज़बूत इरादे और मज़बूत इच्छा शक्ति का प्रदर्श करें ताकि दुश्मन पीछे हटने पर मजबूर रहो जाए। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए