ईरान ने किया नए ड्रोन अबाबील का अनावरण
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i116092-ईरान_ने_किया_नए_ड्रोन_अबाबील_का_अनावरण
ईरान के रक्षा मंत्रालय ने स्वदेश निर्मित एक ड्रोन विमान का अनावरण किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २८, २०२२ ०७:५८ Asia/Kolkata
  • ईरान ने किया नए ड्रोन अबाबील का अनावरण

ईरान के रक्षा मंत्रालय ने स्वदेश निर्मित एक ड्रोन विमान का अनावरण किया है।

अबाबील नामक इस ड्रोन का अनावरण शनिवार को संसद सभापति मोहम्मद क़ालीबाफ़ के हाथों मंत्रालय द्वारा आयोजित एक प्रदर्शनी के दौरान किया गया।  

इस ड्रोन विमान की नवीनतम उपलब्धि वह क्रूज़ मिसाइल हैं, जिसे वह उड़ान भर सकता है।

विमान को एक ऑप्टिकल सीकर और लक्ष्य का पता लगाने में सक्षम वारहेड से सुसज्जित किया गया है। यह लक्ष्यों की लाइव फ़ोटो लेने और भेजने और सटीक रूप से लक्ष्यों को नष्ट करने में भी सक्षम है।

ईरानी सशस्त्र बलों ने अभी तक नए ड्रोन की उड़ान की क्षमता और इसकी हमलावर शक्ति का ख़ुलासा नहीं किया है। msm

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें