ईरान के विरुद्ध प्रतिबंध हटवाने के बारे में आशावान हैं बोरेल
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i116114-ईरान_के_विरुद्ध_प्रतिबंध_हटवाने_के_बारे_में_आशावान_हैं_बोरेल
यूरोपीय संघ की विदेश नीति के प्रभारी का कहना है कि ईरान के विरुद्ध लगे प्रतिबंधों को हटाए जाने के बारे में वे आशान्वित हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २८, २०२२ १५:११ Asia/Kolkata
  • ईरान के विरुद्ध प्रतिबंध हटवाने के बारे में आशावान हैं बोरेल

यूरोपीय संघ की विदेश नीति के प्रभारी का कहना है कि ईरान के विरुद्ध लगे प्रतिबंधों को हटाए जाने के बारे में वे आशान्वित हैं।

अमरीका द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों को हटवाने के उद्देश्य से वार्ता का नया चरण 8 अगस्त 2022 को समाप्त हो गया।  वार्ता के इस चरण में वियना में यूरोपीय संघ के कोआरडिनेटर एंरिका मोरा की ओर से कुछ प्रस्ताव पेश किये गए।

वियना वार्ता में भाग लेने वाले देशों में से अधिकांश देश, यह चाहते हैं कि वार्ता का नतीजा जल्दी निकले।  हालांकि अमरीका के कारण इसमें विलंब हो रहा है।

यूरोपीय संघ की विदेश नीति के प्रभारी ने आस्ट्रिया के समाचारपत्र "क्रोनेन" को दिये साक्षात्कार में कहा कि वार्ता के परिणाम को लेकर मैं बहुत आशान्वित हूं।  उनकी ओर से यह बयान एसी स्थति में आया है कि जब इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनानी चाक़ी ने बुधवार को बताया था कि प्रतिबंधों को हटाए जाने से संबंधित परमाणु वार्ता में बाक़ी बचे मुद्दों पर तेहरान को यूरोपीय संघ के कोआरडिनेटर एनरिक मोरा के माध्यम से वाशिंगटन का जवाब प्राप्त हो गया है।

उन्होंने कहा कि अमरीकी जवाब का गहन विश्लेषण शुरू हो गया है, जिसके पूरा होने के बाद यूरोपीय संघ को नतीजे से अवगत करवा दिया जाएगा।  बोरेल ने इससे पहले यूरोपीय संघ की ओर से दिये गए प्रस्ताव को तार्किक बताया था।  ईरान ने यूरोपीय संघ के मसौदे के प्रस्ताव पर अपना जवाब 15 अगस्त को दे दिया था।

ग़ौरतलब है कि परमाणु समझौते में अमरीका की वापसी और प्रतिबंधों की समाप्ति को लेकर नए दौर की वार्ता 4 अगस्त को वियना में शुरू हुई थी जो 8 अगस्त को समाप्त हो गई।  अमरीका के साथ यह अप्रत्यक्ष वार्ता पांच महीने के अंतराल के बाद शुरू हुई थी, क्योंकि अमरीकी वार्ताकार कोई भी निर्णय लेने में विफल रहे थे।