ईरानी राष्ट्रपति से मुलाक़ात में वरिष्ठ नेता की मौजूदा सरकार की सराहना
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i116164-ईरानी_राष्ट्रपति_से_मुलाक़ात_में_वरिष्ठ_नेता_की_मौजूदा_सरकार_की_सराहना
ईरान की इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता ने कहा है कि क्रांति के आंदोलन की असली हीरो, जनता रही है, और यह सच्चाई सभी के लिए एक पाठ है कि किस तरह से इस राष्ट्र के साथ बर्ताव किया जाए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ३०, २०२२ १२:४१ Asia/Kolkata
  • ईरानी राष्ट्रपति से मुलाक़ात में वरिष्ठ नेता की मौजूदा सरकार की सराहना

ईरान की इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता ने कहा है कि क्रांति के आंदोलन की असली हीरो, जनता रही है, और यह सच्चाई सभी के लिए एक पाठ है कि किस तरह से इस राष्ट्र के साथ बर्ताव किया जाए।

वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनई ने मंगलवार को राष्ट्रपति इब्राहीम रईसी और उनकी कैबिनेट के साथ मुलाक़ात में कहाः क्रांति के दौरान राष्ट्र का उत्साह, क्रांति की महानता के सामने साम्राज्यवादी शक्तियों का आश्चर्य, वैश्विक ग़ुंडों की निरंतर शत्रुता, सद्दाम के हवाई हमलों के ख़िलाफ़ देश और राजधानी का रक्षाहीन होना, देश भर में आतंकवादियों का प्रकोप क्रांति के पहले वर्षों में अशांति, क्रांति के बाद विभिन्न सरकारों का प्रदर्शन, पवित्र प्रतिरक्षा और अन्य मोर्चों पर राष्ट्र की निर्णायक उपस्थिति और विभिन्न मार्चों और समारोहों में लोगों की सराहनीय उपस्थिति ऐसे विषय हैं, जिन्हें समाज में हमेशा ज़िंदा रखा जाना चाहिए।

वरिष्ठ नेता का कहना था कि लोग देखते हैं कि सरकार, सक्रिय है और उन्हें सेवा प्रदान करने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास कर रही है, और इस सच्चाई ने लोगों में उम्मीद जगाई है और उनका विश्वास बहाल किया है। हालांकि इनमें से कुछ प्रयासों का नतीजा हासिल हो गया है, लेकिन कुछ का नतीजा प्राप्त नहीं हुआ है।

आयतुल्लाह ख़ामेनई का कहना था कि दूसरों के फ़ैसलों की ओर देखने से समाज को बाहर निकालना और स्वदेशी प्रतिभाओं को महत्व देना सरकार की सफलताओं में से है।

उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार एक ज़िम्मेदार सरकार है और उसने विदेश नीति और संस्कृति से संबंधित कुछ अच्छे क़दम उठाए हैं। msm

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें