दुश्मन की हर चुनौती का जवाब देने के लिए तैयार हैं" ईरान
इस्लामी क्रांति के संरक्षक बल सिपाहे पासदारान आईआरजीसी के सर्वोच्च कमांडर ने कहा है कि हर स्तर पर दुश्मन की चुनौतियों का जवाब देने के लिए तैयार हैं।
सिपाहे पासदारान के सर्वोच्च कमांडर मेजर जनरल हुसैन सलामी ने रक्षामंत्रालय की उपलब्धियों का निरीक्षण किया और कहा कि ईश्वर की कृपा से रक्षा के क्षेत्र में भी हमने ध्यान योग्य प्रगति कर ली है।
उन्होंने कहा कि यह उपलब्धियां अन्यायपूर्ण प्रतिबंधों के काल में हासिल हुई हैं और अगर आज हम यह देख रहे हैं कि इस्लामी गणतंत्र ईरान विश्व वासियों के ध्यान का केन्द्र है तो इसका कारण ईरान का शक्तिशाली होना है और यह एसी वास्तविकता है जिसका इंकार नहीं किया जा सकता और दुनिया के राजनीतिक भूगोल में कमज़ोर देश का नाम पंजीकृत नहीं किया जाता।
ज्ञात रहे कि ईरान ने दुश्मनों विशेषकर अमेरिका की ओर से लगाये गये ग़ैर कानूनी और अन्यायपूर्ण प्रतिबंधों के हालात में विभिन्न क्षेत्रों में ध्यान योग्य प्रगति कर ली है और ईरान को प्रगति से रोकने के लिए इस्लामी क्रांति के दुश्मन नित- नये षडयंत्र रचते रहते हैं। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!
फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें