ईरान ने जवाब दे दिया, गेंद अब अमेरिकी पाले में है
ईरान की परमाणु वार्ताकार टीम के वरिष्ठ सलाहकार मोहम्मद मरन्दी ने कहा है कि जिस तरह से ईरान ने वादा किया था जवाब दे दिया है और अब बाइडन की टीम को फैसले का समय है।
समाचार एजेन्सी तसनीम की रिपोर्ट के अनुसार मोहम्मद मरन्दी ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा कि अगर अमेरिका सही फैसला ले तो शीघ्र ही समझौता हो सकता है। इससे पहले विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनआनी ने कहा था कि यूरोपीय संघ को जवाब दे दिया गया है।
उन्होंने कहा था कि अमेरिका की ओर से जवाब मिलने के बाद इस्लामी गणतंत्र ईरान के विशेषज्ञों की टीम ने उसकी गहन समीक्षा करने के बाद आज रात को ईरान का जवाब समन्वयकर्ता को दे दिया गया। इसी प्रकार नासिर कनआनी ने कहा कि जो टैक्स व जवाब भेजा गया है उसका उद्देश्य वार्ता को अंतिम रूप देना है।
यह ऐसी स्थिति में है जब अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने ईरान की ओर से जवाब मिल जाने की सूचना दी है और कहा है कि हम ईरान की ओर से दिये गये जवाब की समीक्षा व अध्ययन कर रहे हैं और उसके बाद यूरोपीय संघ के माध्यम से जवाब देंगे परंतु ईरान का जवाब रचनात्मक नहीं था।
ज्ञात रहे है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प आठ मई 2018 को एक पक्षीय रूप से ईरान के साथ होने वाले परमाणु समझौते से निकल गये थे और उसके बाद उन्होंने तेहरान के खिलाफ अधिकतम दबाव व प्रतिबंध की नीति अपनाई थी परंतु अन्यायपूर्ण नीति प्रभावी सिद्ध नहीं हुई और कई अमेरिकी अधिकारियों ने स्वीकार किया कि तेहरान के खिलाफ अधिकतम दबाव की नीति विफल हो गयी है। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!
फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें