ईरानी कूटनयिक केन्द्रों पर छापेमारी, तेहरान ने मामला उठाया
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i116504-ईरानी_कूटनयिक_केन्द्रों_पर_छापेमारी_तेहरान_ने_मामला_उठाया
संयुक्त राष्ट्र संघ में ईरान के प्रतिनिधि कार्यालय ने यूएन सेक्रेट्ररी जनरल और अलबानिया के प्रतिनिधि कार्यालय के नाम एक पत्र लिखकर तीराना में ईरान के कूटनयिक केन्द्रों पर सरकारी छापों और हिंसक कार्यवाहियों की कड़े शब्दों में निंदा की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १०, २०२२ १४:३५ Asia/Kolkata
  • ईरानी कूटनयिक केन्द्रों पर छापेमारी, तेहरान ने मामला उठाया

संयुक्त राष्ट्र संघ में ईरान के प्रतिनिधि कार्यालय ने यूएन सेक्रेट्ररी जनरल और अलबानिया के प्रतिनिधि कार्यालय के नाम एक पत्र लिखकर तीराना में ईरान के कूटनयिक केन्द्रों पर सरकारी छापों और हिंसक कार्यवाहियों की कड़े शब्दों में निंदा की है।

ईरान के प्रतिनिधि कार्यालय की ओर से लिखे गये पत्र में जिसकी एक कापी संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरस के नाम भेजी गयी, यह बात ज़ोर देकर कही गयी है कि 8 सितम्बर 2022 को तीराना में ईरान के कूटनयिक केन्द्रों और काउंसेलेट पर अलबानिया की पुलिस की हिंसक कार्यवाहियों और संबंधित ईरानी अधिकारियों की ओर से अनुमति के बिना कूटनयिक इमारत में दाख़िल होने की कड़े शब्दों में निंदा की जाती है।

इस पत्र में कूटनयिक संबंधों के बारे में अंतर्राष्ट्रीय नियमों और आधारों विशेषकर 1961 और 1963 के विएना कन्वेन्शनों तथा संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा द्वारा पेश किए गये प्रस्तावों का हवाला देते हुए अलबानिया सरकार से प्रचलित क़ानूनों और नियमों का पूर्णरूप से ख़याल रखने की मांग की गयी है।

इस पत्र में अलबानिया सरकार से यह भी मांग की गयी है कि वह नियमों का उल्लंघन करके ईरान के दूतावास और कूटनयिक केन्द्रों में घुसने वालों को क़ानून के कटघरे में लाकर उचित कार्यवाही करे।

संयुक्त राष्ट्र संघ में ईरान के प्रतिनिधि कार्यालय ने यह बात बल देकर कही है कि तेहरान, अलबानिया की राजधानी तीराना में अपने कूटनयिक केन्द्रों के हवाले से अंजाम पाने वाली ग़ैर क़ानूनी कार्यवाहियों के बाद मतभेद को शांतिपूर्ण तरीक़े से हल करने के उद्देश्यसे सारे संभावित माध्यमों के प्रयोग का हक़ सुरक्षित रखता है।

ज्ञात रहे कि आतंकवादी गुट एमकेओ के इराक़ से निकलने के बाद इस गुट से संबंधित आतंकियों को अमरीका और नैटो के नेतृत्व में अलबानिया ले जाकर बसाया गया है ताकि वहां से ईरानी जनता के विरुद्ध जासूसी और विध्वंसक कार्यवाहियां अंजाम दे सकें। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें